इटावा औरैया, मार्च 7 -- फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने 40 साल पुराने गैर इरादतन हत्या मामले में सजायाफ्ता वांछित आरोपी को मुखबिर की सूचना पर घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि कोकपुरा के रहने वाले 62 वर्षीय अजब सिंह पर थाने में दर्ज गैर इरादतन हत्या की धारा के तहत मुकदमा दर्ज था। अजब सिंह पिछले लंबे समय से वांछित था और कोर्ट में पेश न होने पर उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई थी। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस घर पहुंची और दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।आरोपी ने पहले भी इस मामले में पांच साल की सजा काटी है। गिरफ्तार होने के बाद अजब सिंह को कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...