नई दिल्ली, जुलाई 27 -- 1986 Delhi riots: 27 जुलाई 1986... राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में अचानक तनाव फैल गया। पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर और आसपास के इलाकों में हिंसक भीड़ सड़कों पर उतर आई। देखते ही देखते घरों, दुकानों और वाहनों में आग लगा दी गई। पथराव शुरू हो गया। हालात इतने बिगड़ गए कि पांच लोगों की मौत हो गई, 45 लोग घायल हुए और प्रशासन को तिलक नगर थाना क्षेत्र में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाना पड़ा। सेना को भी स्टैंडबाय पर रखा गया और जनकपुरी व तिलक नगर में फ्लैग मार्च कराया गया। लेकिन सवाल है कि आखिर दिल्ली में अचानक इतना बड़ा बवाल क्यों मच गया था? इसकी वजह राजधानी में नहीं, बल्कि करीब 250 किलोमीटर दूर पंजाब में हुई एक भयावह आतंकी वारदात थी।आखिर पंजाब में क्या हुआ था? तारीख थी 25 जुलाई 1986। जगह थी पंजाब का मुक्तसर इलाका। आतंकी पहले से ही...