मथुरा, दिसम्बर 30 -- केन्द्र सरकार के ऑनलाइन पोर्टल पर लगातार शिकायतें दर्ज होती रहीं, लेकिन जिले में उनका निस्तारण तो दूर, किसी ने उन्हें देखना भी मुनासिब नहीं समझा। जब शिकायतों की संख्या 40 के पार पहुंची और जिले को ब्लैक लिस्ट की कार्रवाई हुई, तब पंचायती राज विभाग ने इसका संज्ञान लिया है। प्रदेश सरकार के आईजीआरएस पोर्टल की तरह ही पंचायतीराज विभाग संबंधी शिकायतों के लिए केन्द्र सरकार का सीपी ग्राम नामक अलग ऑनलाइन पोर्टल संचालित है। इस पर केवल पंचायतीराज विभाग एवं ग्राम पंचायतों से जुड़ी शिकायतें ही दर्ज की जाती हैं। जानकारी के अभाव में इस पोर्टल पर कम लोग ही शिकायत दर्ज कराते हैं, बावजूद इसके विगत कई महीनों से इस पर पंचायती राज विभाग एवं ग्राम पंचायतों से संबंधित विभिन्न प्रकार की शिकायतें लगातार पहुंचती रहीं। बताया गया है कि इन शिकायतों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.