संतकबीरनगर, मई 30 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। 40 वर्ष की उम्र के बाद शरीर में हड्डियों का प्राकृतिक रूप से निर्माण धीमा हो जाता है और उनका क्षय (क्षरण) अधिक होने लगता है। इसके मुख्य कारणों में हार्मोनल बदलाव, कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी तथा खराब जीवनशैली शामिल हैं, जो हड्डियों को कमजोर और खोखला बना देते हैं। नतीजतन जिला अस्पताल में हड्डियों की बीमारी से पीड़ित मरीजों की तादाद में इजाफा हो रहा है। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या अधिक होती है।उम्र के साथ हड्डियों के कमजोर होने के मुख्य कारण हार्मोनल परिवर्तन को माना जाता है। 40 के बाद महिलाओं में एस्ट्रोजन और पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर कम होने लगता है। यह भी पढ़ें- अधिक शुद्ध पानी खराब कर रहा स्वास्थ्य ये हार्मोन हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका न...