झांसी, अप्रैल 22 -- झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांव राजापुर में 40 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में उसका शव फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है गांव राजापुर में चंदन (40) बेटा बालकृष्ण मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह मिल जाने पर सिलाई का काम भी करता था। कुछ समय से उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके में रह रही है। जिससे वह अकेला अपनी मां और भाई के साथ रह रहा था। बीती देर रात वह मजदूरी कर घर लौटा और अंदर के कमरे में चला गया। यह भी पढ़ें- घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव उसने रस्सी के सहारे फांसी का फंदा बनाया और झूल गया। काफी देर तक कोई आहट न होने से परिजनों को शंका हुई। छोटे भाई अजय ने किसी तरह कमरे में झांककर देखा तो दंग रह गया। ...