40 वर्षीय महिला ने फांसी लगा दी जान
सोनभद्र, जून 6 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत डिबुलगंज के टोला सिधहवां में शनिवार अपराह्न एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्राम सिदहवां निवासी 40 वर्षीय नीलम देवी पत्नी स्व. कामेश्वर ने शनिवार की अपराह्न अपने कमरे की बड़ेर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली । नीलम देवी की 15 वर्षीय पुत्री ने बताया कि दोपहर में मां को खाना खिलाकर पड़ोस में चली गई। मां दरवाजा बंद कर अपने कमरे में चली गई। वापस घर आई तो देखा कि मां फंदे से लटक रही है। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारा। सूचना पर पहुंचे अनपरा थाना के उप निरीक्षक अशोक सिंह ने घटना की बाबत जानकारी हासिल की। बताया कि नीलम देवी के तीन बच्चें हैं पति का पहले ही देहान्त हो चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.