लखीसराय, अप्रैल 25 -- चानन। अवैध महुआ शराब पर अंकुश लगाने को लेकर चानन पुलिस द्वारा लगातार पुलिसिया कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार की अहले सुबह मननपुर बाजार गांधी चौक स्टेशन रोड में पुलिस ने 40 लीटर महुआ शराब व बाइक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान विपीन कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपी पर चानन थाना कांड संख्या 71/26 के तहत मामल दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...