मुंगेर, अप्रैल 10 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थाना अंतर्गत पचरुखी मोड़ के पास पुलिस ने छापेमारी कर एक बाइक से 40 लीटर देसी शराब बरामद किया। हालांकि मौके से धंधेबाज फरार होने में सफल रहा। थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस को देखते ही धंधेबाज बाइक छोड़कर भाग निकला। जब्त शराब और बाइक को थाना लाया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर फरार आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...