40 लीटर कच्ची शराब समेत एक गिरफ्तार
काशीपुर, मई 18 -- काशीपुर। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान 40 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस ने छोटी बरखेड़ी के पश्चिमी किनारे की ओर खेतों से एक काले रंग की रबड़ की ट्यूब के अन्दर 40 लीटर शराब के साथ ग्राम छोटी बरखेड़ी निवासी करनैल सिंह पुत्र सिंगारा सिंह को गिरफ्तार कर आरोपी का आबकारी अधिनियम के तहल चालान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.