सोनभद्र, मार्च 2 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार को दुद्धी थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर छापेमारी कर 40 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। इस दौरान टीम ने 350 किलो लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया। टीम ने क्षेत्र के दुद्धी, कुंदरी गांव और क्षेत्र की कंजड़ स्वीपर बस्ती में छापेमारी की। इस दौरान दौरान अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल हो रही सामग्री और भट्ठियां बरामद हुईं। मौके पर ही करीब 350 किलो लहन नष्ट किया गया और पांच अवैध भट्ठियों को तोड़ दिया गया। मामले में आबकारी अधिनियम की धाराओं में दो अभियोग दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अभियान के दौरान जनपद की विभिन्न आबकारी दुकानों का भी निरीक्षण किया गया, ताकि होली के मद्देनजर किसी प्रकार की अवैध बिक्री न हो सके। इस मौके पर आबकारी निरीक्षक रवि नंदन कोल, विनोद कुमार, विनोद...