लखनऊ, अप्रैल 21 -- यूपी में 40 लाख से अधिक महिलाओं को विधवा पेंशन दी जा रही है। पेंशन साल भर में चार किश्तों में दी जारी हो रही है। प्रति महीने 1000 रुपये पेंशन के रूप में राज्य सरकार इन्हें दे रही है। 18 वर्ष से अधिक आयु व दो लाख रुपये से कम आय वाले परिवार की महिला के पति की असमय मृत्यु होने पर उन्हें आर्थिक सहायता के रूप में पेंशन दी जा रही है।महिला कल्याण निदेशक डॉ. वंदना वर्मा के मुताबिक ऐसी महिलाएं जो यूपी की स्थायी निवासी हैं, उन्हें इसका लाभ दिया जा रहा है। विधवा पेंशन लाभार्थियों के सीधे बैंक खाते में भेजी जा रही है। कोई भी पात्र महिला इससे वंचित न हो इसके लिए योजना की सख्त मानीटरिंग की जा रही है। वर्ष 2016-17 से पूर्व सिर्फ 17.31 लाख महिलाओं को ही इसका लाभ मिल रहा था। अब 40.32 लाख महिलाओं को विधवा पेंशन दी जा रही है। यही नहीं राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.