कन्नौज, अप्रैल 26 -- ठठिया थाना क्षेत्र के बहुचर्चित कोल्ड स्टोरेज गबन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी मैनेजर योगेंद्र सिंह यादव निवासी बिलंदापुर को रविवार सुबह सुरसी अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही परिजनों ने थाने का घेराव कर सड़क जाम करने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने बल प्रयोग कर विफल कर दिया। पुरानी ठठिया स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के मालिक राम दीक्षित ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उनके यहां तैनात मैनेजर योगेंद्र यादव व्यापारियों से आलू बिक्री का पैसा किसानों को न देकर अपने निजी खातों में जमा करता रहा। जब किसानों को भुगतान नहीं मिला तो मामले की जांच कराई गई। जांच के दौरान आरोपी के एक बैंक खाते में करीब 83 लाख रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ, जबकि उसके कई अन्य खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.