40 लाख के मादक पदार्थ कराए नष्ट
बांदा, अप्रैल 14 -- बांदा। ऑपरेशन दहन के तहत लगभग 40 लाख रुपए अनुमानित कीमत के कुल 149.2 किग्रा मादक पदार्थ सूखा गांजा,स्मैक, डायजेपाम आदि को इंसीनरेटर मशीन (भस्मक भट्ठी) से नष्ट किया गया। डीजीपी के निर्देश पर एनडीपीएस एक्ट के तहत बरामद मादक पदार्थों को एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर मंगलवार को क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर की उपस्थिति में जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के कुल 81 अभियोगों से सम्बन्धित लगभग 40 लाख रुपए अनुमानित कीमत के कुल 149.2 किलोग्राम बरामद मादक पदार्थों को नष्ट कराया गया । जिनमें थाना पैलानी के 43, कोतवाली नगर के 18, मटौंध के 09, तिन्दवारी के 08, कालिंजर के 02 व फतेहगंज के 01 एनडीपीएस एक्ट का माल जलाकर नष्ट कराया गया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.