40 लाख के गहने संग चोर धराए, बोले- छोटा ताला ही क्यों लगाया
वाराणसी, अप्रैल 18 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। गायत्री नगर कॉलोनी (लंका) में 40 लाख के गहने चोरी में लंका पुलिस ने दो आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया। चोरों के पास से पूरे गहने बरामद कर लिए गए। पुलिस ने जब मकान स्वामी को गहनों के मिलान के लिए बुलवाया और चोरों से सामना कराया। चोर मकान स्वामी पर ही पिल पड़े। पुलिस से कहने लगे, साहब - इनकी भी गलती है। आखिर इतने बड़े मकान में एक छोटा ताला ही क्यों लगाए। सात कमरों में कोई ताला नहीं था। बाहर गेट पर केवल छोटा ताला लगाकर छोड़ गए थे। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने लंका थाना परिसर में गिरफ्तारी की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- दो फ्लैटों से गहने और नगदी चोरी बताया कि आरोपियों बजरडीहा के जक्खा के आजाद नगर निवासी मो. शारिक जमाल अंसारी, बजरडीहा पुलिस चौकी के निकट के निवासी रेयाज अंसारी को लंका पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.