40 लाख की स्मैक के साथ पुलिस ने तीन तस्कर दबोचे
मुजफ्फर नगर, जून 27 -- मुजफ्फरनगर खालापार थाना पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों से पुलिस ने 40 लाख रुपये की 200 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार तस्करों का चालान कर दिया।एसएसपी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि खालापार थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा पुलिस टीम के साथ वहलना में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसके बाद पुलिस टीम गश्त करते हुए वहलना फ्लाईओवर के नीचे पहुंची तो तीन संदिग्ध पुल के नीचे खड़े दिखाए दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर तस्कर गोविन्द, सचिन व राहुल कुमार निवासी हरियाखेडा थाना बुढ़ाना को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में गिरफ्तार आरोपियों के पास से 200 ग्राम स्मैक, तीन मोबाइल व एक बाइक बरामद हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद स्मैक की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.