40 लाख की संदिग्ध निकासी को पहुंचे चार हिरासत में
गोरखपुर, सितम्बर 27 -- चरगांवा, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की संगम चौराहा शाखा में रविवार दोपहर करीब 12 बजे करीब 40 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी की कोशिश का मामला सामने आया। दूसरे व्यक्ति के खाते में रकम मंगाकर उसे निकालने पहुंचे चार संदिग्धों को साइबर और शाहपुर थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, म्यूल खाते के जरिये करीब 40 लाख रुपये एक खाते में मंगाए जाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद चार लोग रकम निकालने बैंक पहुंचे। संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अब जांच की जा रही है कि रकम किस खाते से भेजी गई और किस खाते में पहुंची। साथ ही निकासी के लिए बैंक पहुंचे चारों लोगों की भूमिका भी जांची जा रही है। पुलिस खाते में हुए लेन-देन, रकम के स्रोत और उससे जुड़े अन्य बैंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.