40 लाख की लागत से बनेगी मगरदहा संपर्क मार्ग सड़क
सोनभद्र, मई 25 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भैसवार ग्राम में प्रधानमंत्री सड़क से मगरदहा संपर्क मार्ग होते हुए कालीचरण यादव के घर तक बनने वाली सड़क निर्माण परियोजना का सोमवार को भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। लगभग 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 600 मीटर लंबी सड़क का भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक डा.अनिल कुमार मौर्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों में सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। जर्जर और खराब मार्गों को दुरुस्त कराया जा रहा है ताकि ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- कांशीराम आवास से मुन्नूगंज तक बनेगी नई सड़क उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता देना सरकार की सर्वोच्च प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.