40 लाख की धोखाधड़ी में फरार डॉक्टर दंपति के मकान में कुर्की वारंट चस्पा
मेरठ, मई 29 -- भूपगढ़ी निवासी चिकित्सक दंपति द्वारा नर्सिंग होम बनाने के नाम पर 40 लाख रुपये का फ्राड कर फरार होने के मामले में सहारनपुर पुलिस ने न्यायालय से कुर्की वारंट लेकर आरोपी के मकान पर चस्पा किया। हरियाणा के जनपद यमुनानगर के चौली गांव निवासी श्यामलाल पुत्र रविंदर ने सहारनपुर के मिर्जापुर थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। घटना के बाद से डॉ. नितिन और पत्नी डॉ. अनु न्यायालय से फरार चल रहे हैं। फरारी के चलते न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक चौहान ने कुर्की वारंट जारी कर दिए। शुक्रवार को सब इंस्पेक्टर बांकेलाल कुर्की आदेश लेकर थाने पहुंचे और ग्राम भूपगढ़ी में डॉ. नितिन व पत्नी डॉ. अनु के मकान पर कुर्की की मनादी कराकर वारंट चस्पा कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.