40 लाख की अफीम के साथ नेपाल का तस्कर गिरफ्तार
कुशीनगर, सितम्बर 17 -- पडरौना (कुशीनगर)। हिन्दुस्तान संवाद कसया थाने की पुलिस और एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी की संयुक्त टीम ने बुधवार की देर रात विशुनपुर कट के पास एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार कर 6.900 किलो अफीम बरामद किया है। बरामद अफीम की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी बिहार से बस से उतरने के बाद पैदल विशुनपुर कट की ओर जा रहा था। पुलिस ने उसके पास से कीपैड मोबाइल, 200 रुपये और नेपाल सरकार की भंसार रसीद बरामद की है।
पुलिस की कार्रवाई कसया थाने व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त पुलिस टीम को मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद विशुनपुर कट के पास निगरानी बढ़ाई गई। इस दौरान पैदल जा रहे संदिग्ध को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से पॉलीथिन समेत 6.900 किलो अफीम बरामद हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक कीपैड मोबाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.