40 यूनिपोल और 66 होर्डिंग ठेकेदारों को नोटिस
बस्ती, जून 27 -- बस्ती। शहर में हाल ही में आई आंधी और बारिश के कारण कई स्थानों पर यूनिपोल और होर्डिंग क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े हो गए हैं। सौभाग्य से इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
नगर पालिका परिषद की कार्रवाई मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने संबंधित ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे यूनिपोल और होर्डिंग्स की संरचनात्मक सुरक्षा की जांच और मानकों के अनुपालन को लेकर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नगर पालिका क्षेत्र में वर्तमान में 40 यूनिपोल और 66 होर्डिंग पंजीकृत हैं। हालिया तेज हवाओं में कई स्थानों पर होर्डिंग्स गिरने से उनकी मजबूती पर सवाल उठे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.