हमीरपुर, अप्रैल 25 -- हमीरपुर, संवाददाता। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर सीएमओ कार्यालय सभागार में मलेरिया नियंत्रण एवं उन्मूलन संबंधी एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। जागरूकता रैली भी निकाली गई। भीषण गर्मी की वजह से रैली बमुश्किल 40 मीटर की दूरी तय करके समाप्त हो गई। टीबी अस्पताल से लेकर सीएमओ कार्यालय तक ही कर्मी बैनर दिखाते हुए आए। बैठक का आयोजन वैश्विक थीम मलेरिया उन्मूलन का दृढ़ संकल्प के अनुरूप किया गया। बैठक के दौरान जनपद में मलेरिया उन्मूलन के लिए जनजागरूकता बढ़ाने, मच्छरों के प्रजनन स्रोतों को समाप्त करने, प्रभावी वेक्टर नियंत्रण उपाय अपनाने तथा रोगियों के समयबद्ध एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक यह भी पढ़ें- मलेरिया के प्रति किया जागरूक के बाद जनजागरूकता रैली निकाली गई, जो टीबी सभागार से शुरू होकर सीएमओ कार...