देवरिया, जून 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। एक सड़क पर 40 मीटर इंटरलाकिंग के निर्माण पर पौने चार लाख रूपया खर्च किया गया है। यह इंटरलॉकिंग सड़क शहर के कसया रोड से बालाजी मंदिर तक बनी है। पुराने इंटरलाकिंग को तोड़कर सड़क बनाई गई है। निर्माण के चार माह बाद ही इंटरलाकिंग सड़क धसने से इसकी गुणवत्ता व बढ़ाकर धन खर्च करने पर सवाल उठने लगा है। नगर पालिका परिषद देवरिया में मानकों और गुणवत्ता की अनदेखी सीसी रोड, इण्टरलाकिंग व नालियों का निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण में मनमाना बजट खर्च करने के बाद भी सड़कें मानक पर खरा नहीं उतर रही हैं। यह भी पढ़ें- निर्माण कार्य पूरा हुआ नहीं और दरकने लगी हाइवे की सड़क इसकी बानगी कसया रोड से बालाजी मंदिर तक बने इण्टरलाकिंग में देखने को मिल रहा है। नगर पालिका द्वारा वितीय वर्ष 2025-26 के राज्य वित्त योजना अंत...