बाराबंकी, अप्रैल 13 -- जैदपुर। पुलिस ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, सफदरजंग जैदपुर मार्ग पर सोने चांदी के जेवर से भरा बैग 30 मिनट में ढूंढ कर महिला को सौंपा। बैग पाकर महिला व उसके परिजन काफी खुश हुए। थाना मसौली के सआदतगंज से ई- रिक्शे पर बैठकर अपने घर जा रही आसिफ की पत्नी रहीसा का बैग रास्ते में कही गिर गया। कुछ देर बाद बैग गिरने की जानकारी मिलते ही रहीसा परेशान हो गई और रोने लगी। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी । मौके पर पहुचे दरोगा सुधाकर सिंह, अमित कुमार यादव, पवन सिंह ने आसपास क्षेत्र में खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस के प्रयास के बाद 30 मिनट में ही जेवर से भरा बैग प्राप्त हुआ। पुलिस ने बताया कि ग्राम टांड़पुरवा के महेंद्र कुमार की दुकान के सामने बैग गिर गया था। किसी युवक ने उठा के बैग महेंद्र के घर पर रखवा दिया। पुलिस टीम ने जेवर से भरा ...