अमरोहा, अगस्त 23 -- सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया और प्रभारी निरीक्षक यूपी 112 बालेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में पीआरवी कर्मियों ने बालिका की तलाश के लिए अभियान चलाया। पुलिसकर्मियों ने कांवड़ मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में तलाश करते हुए करीब 40 मिनट के भीतर बालिका को यकबगड़ी के पास से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटी के सकुशल मिलने पर परिजनों ने यूपी 112 पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार जताया। पुलिस की तत्परता से एक परिवार को बड़ी राहत मिली और कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस की सक्रियता भी सामने आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...