देवरिया, फरवरी 21 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर की व्यवस्थाएं शुक्रवार को उस समय कटघरे में आ गईं जब ओपीडी में तैनात डॉक्टर निर्धारित समय से करीब 40 मिनट पहले ही चैंबर छोड़कर चले गए। अस्पताल में केवल एक दंत चिकित्सक मौजूद रहे। इससे इलाज कराने पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं डॉक्टरों के समय से पहले चले जाने की सूचना उच्चाधिकारियों तक पहुंची। मामला संज्ञान में आते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ अतुल कुमार को फोन कर फटकार लगाई और समय से पहले चैंबर छोड़ने वाले चिकित्सकों के विरुद्ध नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की शिकायत मिलने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई सुनिश्चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.