40 मिनट तक कराया फाउंडर ने इंतजार, सॉरी तक नहीं बोला, कैंडिडेट ने ठुकरा दी लाखों की नौकरी
नई दिल्ली, जुलाई 3 -- सोचिए आप किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गए हैं। आपने पूरी तैयारी की है, मन में कई उम्मीदें हैं और आप वक्त पर वहां पहुंच भी जाते हैं। लेकिन जिस इंसान को आपका इंटरव्यू लेना है, वो पूरे 40 मिनट की देरी से आता है। हद तो तब हो जाती है जब वो शख्स अपनी इस देरी के लिए एक बार माफी तक मांगना जरूरी नहीं समझता। ऐसे में आपका रिएक्शन क्या होगा? जाहिर है, आपको बुरा लगेगा और शायद गुस्सा भी आए। बेंगलुरु के रहने वाले एक आंत्रप्रेन्योर के साथ बिल्कुल ऐसा ही हुआ। लेकिन उन्होंने इसके बाद जो किया, वो आज इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।एक वाकये ने खोल दी फाउंडर की पोल हायरिंग स्टार्टअप 'बाइनरी' के फाउंडर शिखर सक्सेना ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पुराने दिनों का एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.