नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- साल 2026 ईशान किशन के लिए बहुत ही ज्यादा यादगार रहा है। पहले तो उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हुई। इसके बाद उन्हें भारत के लिए टी20 विश्व कप खेलने का मौका मिला। इसके बाद वनडे टीम में भी उनका कमबैक हो गया। अभी करीब 3 महीने का समय इस साल में बाकी है और वे 2026 में भारत ही नहीं, बल्कि एशिया के सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अब खबर है कि 2026 में ही उनकी वापसी भारत की टेस्ट टीम में हो सकती है, जिससे वे पिछले करीब 40 महीने से बाहर हैं। दरअसल, ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले महीने से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना जा सकता है। इसके पीछे की वजह यह है कि भारत के मुख्य विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय चोटिल हैं। चोट के कारण उन्हें न्यूजीलैंड में खेले जाने वाली तीन...