40 भेड़ों का नहीं चल सका पता
गंगापार, मई 15 -- दो दिन पूर्व 12 मई की रात भुस्का गांव से चोरी गई 40 भेड़ों का आज तक पता नहीं चल सका। भेड़ पालक चोरी गई भेंड़ों का पता लगाने के लिए दर-दर भटक रहा है। इस घटना से पूर्व गुनई गहरपुर के एक बकरी पालक के पशुशालें से दो दर्जन से अधिक बकरियां चोर उठा ले गए थे। तहसील क्षेत्र के मेड़रा टेमई का पुरा गांव निवासी हरिलाल भेड़ पाल कर अपने परिवार का गुजारा करता है। वह गांव से कुछ दूर अपने रिश्तेदार के यहां भुस्का गांव में लगभग 140 भेड़ों को लेकर चरानें गया था, गांव से कुछ दूर खेत में भेड़ों के साथ रुका था, 12 मई की रात चोर पहुंच 40 भेड़ उठा ले गए। भेड़पालक की नींद सुबह खुली तो चालीस भेड़ों को गायब देख परेशान हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.