कटिहार, अप्रैल 13 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि गुप्त सूचना के आधार पर आबादपुर पुलिस ने धर्मपुर पंचायत स्थित अनुपनगर ग्राम से एक शराब विक्रेता को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष सत्यनारायण कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अनूपनगर ग्राम में एक युवक के द्वारा शराब की अवैध बिक्री की जा रही है। मौके पर पहुंच कर उस युवक को शराब के साथ गिरफ्त किया गया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 20 लीटर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...