लखनऊ, मई 4 -- सरोजनीनगर की ग्राम पंचायत बरकताबाद के मजरा गंगाबक्स खेड़ा में रविवार को विधायक डॉ राजेश्वर सिंह की ओर से 'आपका विधायक आपके द्वार' के 166वें शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने आवास, रोड, नाली, पेंशन समेत 16 शिकायत की। वहीं नेत्र जांच शिविर में 66 वरिष्ठजनों की आंखों की जांच हुई, जिनमें से 40 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। 'गांव की शान' पहल के तहत 10वीं व 12वीं में बेहतर नम्बर लाने वाली मेधावी साक्षी रावत व अंशू और देवांश तिवारी व रिशी कुमार को साइकिल, घड़ी व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं 116वें गर्ल्स यूथ क्लब और 180वें बॉयज यूथ क्लब का गठन किया गया। यह भी पढ़ें- मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह इस अवसर पर सेक्टर संयोजक नीरज, सुरेंद्र रावत, प्रियंका सिंह, सुरेश रावत, गुड़िया सिंह, राम रानी...