बगहा, मई 1 -- बेतिया। तेज हवा पानी से जिले में भारी क्षति हुई है। लगभग 40 फ़ीसदी मक्का की फसलें जमीनदोह हो गई है। वही सैकड़ो छज्जानुमा मकानों के छज्जा तेज हवा में उड़ गया है। लगभग 500 से ज्यादा पेड़ गिर गए हैं। सबसे ज्यादा क्षति मक्का की फसलों की हुई है। पश्चिम चंपारण जिले में लगभग 25000 हेक्टेयर में मक्के की खेती हुई है। मक्के की फसल लगभग तैयार है। लेकिन जमीनदोह होने से उत्पादन में 30 फ़ीसदी की कमी होने की आशंका किसान जता रहे हैं। किसान भागेलु महतो, परशुराम सिंह, बृजमोहन तिवारी ने बताया कि तेज आंधी से सबसे ज्यादा नुकसान मक्का, आम, लीची और केले की फसलों की हुई है। यह भी पढ़ें- दस दिनों में जिले में चार बार आई आंधी-तूफान व बारिश, किसानों की टूटी कमर सब्जी की फसलों की भी क्षति हुई है। हालांकि हालांकि 6 माह के बाद जिले में हुई बारिश से खेतों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.