40 फीट में टूटा तिलावे नदी का बांध
मोतिहारी, अगस्त 3 -- रामगढ़वा,एक संवाददाता । दो दिनों से लगातार बारिश के कारण नेपाल से आने वाली तिलावे नदी में एक बार फिर दुबारा बाढ़ आ गई है । इस बाढ़ के कारण पटनी पंचायत के ऊंचीभठिया गांव के सामने नदी तिलावे का बांध टूट गया है । बांध के टूटने से ऊंचीभाठिया , शेखावना , भटिया का कुछ भाग , मंगलपुर और खुगुनी समेत कई गावों की फसल डूबी हुई है । यह बांध पहले जहां टूटा था उसी के बगल में करीब 40 फीट टूट गया है । कुछ ही दिन पहले अधिकारियों के निरीक्षण के बाद यहां मरम्मत का काम कराया गया था ।पानी का दबाव इतना ना ज्यादा था की पहले जहां टूटा था, उसी के बगल में टूट गया । बांध टूटने के बाद से बाढ़ का पानी अनियंत्रित होकर तेजी से फैल रहा है । इससे ऊंची भटिया , शेखौना , भटिया का कुछ हिस्सा , मंगलपुर और खुगनी समेत कई गांवों को अपनी चपेट में ले लिया है । ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.