40 प्रतिष्ठानों की जांच, 33 किलो मिलावटी व असुरक्षित खाद्य सामग्री नष्ट
देवघर, अगस्त 21 -- देवघर,प्रतिनिधि। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान लगातार जारी है। गुरुवार को विभाग की टीम ने खिजुरिया से कलकतिया धर्मशाला, रिखिया क्षेत्र में होटल, भोजनालय, मिठाई दुकान, किराना दुकान के अलावा ठेला-खोमचा समेत कुल 40 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की। जांच के दौरान मिलावटी और मानक के अनुरूप नहीं पाए गए करीब 33 किलो खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कराया गया। खिजुरिया से कलकतिया धर्मशाला क्षेत्र में 28 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इनमें बाबा दरबार होटल, मिथलांचल होटल, यादव होटल, कृष्णा यादव होटल, गणेश होटल, मंडल जी होटल और बाबा गुरुदेव शुद्ध भोजनालय समेत अन्य प्रतिष्ठान शामिल थे। विभाग की टीम ने कई खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच की। इस दौरान आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.