बांका, मार्च 21 -- बांका, एक संवाददाता। शुक्रवार को समाहरणालय सभागार डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति , जिला स्तरीय युको परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की त्रैमासिक (मार्च-2026) बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सीडी रेसियो एवं वार्षिक क्रेडिट प्लान पर विस्तृत चर्चा की गयी। 40 प्रतिशत से कम उपलब्धि वाले बैंकों को कड़ी फटकार लगाते हुए निदेशित किया गया है कि आगामी त्रैमास में कम-से-कम लक्ष्य की प्राप्ति हेतु कार्य में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया गया। पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई योजना का यथाशीघ्र शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निदेश सभी जिला समन्वयकों एवम् शाखा प्रबंधकों को दिया गया। पीएम स्वनिधी, जीविका, यूको आरसेटी एवं अन्य योजनाओं में ऋण के लिये बैंकों के विभिन्न शाखाओं में लंबित आवेदनों का निष...