बोकारो, मई 10 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक के ठेका मजदूरों ने मोटर साइकिल जुलूस निकाल कर विस्थापित गांवों में जन जागरण अभियान के तहत आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया। ठेका मजदूरों के 40 प्रतिशत छंटनी के खिलाफ प्लांट के अंदर और बाहर ग्रामीण क्षेत्रों में जंग का ऐलान किया गया। क्योंकि अधिकतर गरीब ठेका मजदूर इस इलाके के विस्थापित हैं। इस संबंध में यूनियन महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि 40 प्रतिशत ठेका मजदूरों के छटनी पर रोक लगाने व काम से बैठाए गए मजदूरों को काम पर वापस लेने की मांग को लेकर ठेका मजदूरों ने मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते हुए आक्रोश व्यक्त किया l मजदूरों की इन मांगो को लेकर बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक के ठेका मजदूरों ने जन जागरण अभियान के तहत मोटरसाइकिल जुलूस निकाला। यह भी पढ़ें- 40 प्...