40 प्रतिशत किसानों की बनी है फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी
समस्तीपुर, मई 12 -- रोसड़ा। अनुमंडल में किसानों को सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के उद्देश्य से शुरू की गई फार्मर रजिस्ट्री योजना अब तक अपेक्षित गति नहीं पकड़ सकी है। जागरुकता की कमी, जमीन की जमाबंदी संबंधी समस्याएं तथा संयुक्त खाता जैसी तकनीकी बाधाओं के कारण बड़ी संख्या में किसान अब भी पंजीकरण से वंचित हैं। इसका सीधा असर कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं पर पड़ रहा है और पात्र किसान बीज वितरण, फसल सहायता, कृषि यंत्र अनुदान, पीएम किसान सम्मान निधि समेत अन्य लाभकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बीते जनवरी माह में योजना को गति देने और अधिक से अधिक किसानों का फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने के लिए पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाए गए थे। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री अभियान 12 मई से मिशन मोड में चलेगा : विजयपंजीकरण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.