देहरादून, मार्च 29 -- विकासनगर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज हरबर्टपुर में दिव्यांग नौनिहालों के लिए सहायता उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में एल्मिको कानपुर की ओर से कुल 40 नौनिहालों को सहायता उपकरण वितरित किए गए। शिविर का उद्घाटन करते हुए पूर्व सीआरसी सरदार हरजिंदर सिंह ने कहा कि समाज के प्रत्येक बच्चे को समान अधिकार मिलने चाहिए। शारीरिक अक्षमता के आधार पर समाज में किसी नागरिक के साथ भेदभाव नहीं किया जाता है और न ही ऐसे नागरिकों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा सकता है। कहा कि अशिक्षा के चलते अधिकांश अभिभावक दिव्यांग नौनिहालों को उनके अधिकारों से वंचित कर देते हैं। दिव्यांग जनों को परिवार पर निर्भर करने के बजाय उन्हें शिक्षा के माध्यम से उनके अधिकार प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाया जाना चाहिए। शिविर में दो व्हील चेय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.