मुजफ्फरपुर, मई 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में 40 से अधिक निजी स्कूलों ने एक साल में सात फीसदी से अधिक शुल्क बढ़ाया है। अब इन स्कूलों को सात फीसदी से अधिक की राशि अभिभावकों को वापस करनी होगी। प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने इसे लेकर शनिवार को आदेश जारी किया। डीईओ इसका पालन कराएंगे और रिपोर्ट भी एक सप्ताह के भीतर आयुक्त को सौंपेंगे।

निजी स्कूलों के लिए निर्देश प्रमंडलीय आयुक्त ने छह जिले के निजी स्कूलों के लिए राशि लौटाने के निर्देश दिए हैं। प्रमंडल के छह जिले में 312 स्कूलों को यह राशि लौटानी होगी। निजी स्कूलों को हिदायत दी गई है कि नोटिस बोर्ड पर फीस वापसी की सूचना लगाएंगे। अभिभावकों को राशि नहीं लौटाने पर एक लाख तक का जुर्माना लगेगा। आयुक्त ने कहा कि मार्च से ही अभिभावकों से इस संबंध में शिकायत मिल रही थी। इसे लेकर छह ...