मुजफ्फरपुर, जनवरी 21 -- मुशहरी। नरौली पंचायत सरकार भवन परिसर में बुधवार को दिव्यांग कृषकों के सहयोग के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। एसबीआई फाउंडेशन व एक्शन एड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रशिक्षण में 40 किसानों ने जैविक खेती, मधुमक्खीपालन, पशुपालन, पोल्ट्री तथा मशरूम उत्पादन के बारे में जानकारी हासिल की। केवीके तुर्की की डॉ. दिव्या कुमारी ने जैविक खेती पर प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...