रामगढ़, मार्च 12 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। बासल थाना क्षेत्र के सालगो ग्राम निवासी रामवृक्ष बेदिया (41 वर्ष) करीब 40 दिनों से लापता हैं। पत्नी आरती देवी के अनुसार गांव के ही तिलका बेदिया ने 29 जनवरी को हरियाणा गुड़गांव में काम दिलाने की बात कह कर उनके पति रामवृक्ष बेदिया को साथ ले गया था, जहां से वे आज तक नहीं लौटे, जबकि तिलका बेदिया कुछ दिन बाद ही वापस गांव लौट आया। आरती देवी ने इस संदर्भ में रामगढ़ एसपी कार्यालय में 18 फरवरी को आवेदन देकर तिलका बेदिया पर अपने पति रामवृक्ष बेदिया को गायब करने का आरोप लगाया है। वहीं तिलका बेदिया के अनुसार रामवृक्ष के साथ वे 29 जनवरी को जम्मू तवी एक्सप्रेस से दिल्ली पहुंचे थे, लेकिन जिस शख्स के आश्वासन पर वे दोनों गए थे, उसने उनका फोन नहीं उठाया। इसके बाद दोनों घर वापसी के लिए गोरखपुर की ट्रेन में बैठे थ...