बुलंदशहर, मार्च 29 -- अरनिया थाना क्षेत्र के गांव उदयभान नगलिया में खेत में 40 दिन से लापता किसान का शव मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में अभी परिजनों की ओर कोई तहरीर नहीं दी गई। उदयभान नगलिया निवासी सतेंद्र ने बताया कि 13 फरवरी को उनके छोटे भाई लोकेश कुमार (42) खेत पर फसल में पानी लगाने गए थे। देर शाम तक घर वापस नहीं आने पर काफी तलाश किया। जिसके बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। परेशान परिजनों अपने संबंधियों से जानकारी की। जिसके बाद भी लोकेश कुमार का कोई सुराग नहीं मिला। 19 फरवरी को उन्होंने अरनिया थाना में लोकेश कुमार के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर की। शनिवार की रात को परिवार के लोग खेत में फसल काट रहे थे। तभी उनको खेत की बीचों बीच एक सड...