नई दिल्ली, जुलाई 8 -- 1994 में एक फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार थी जिसका नाम था 'सनम तेरी कसम'। इस फिल्म में सैफ अली खान, अतुल अग्निहोत्री और पूजा भट्ट जैसे एक्टर्स ने काम किया था। फिल्म रिलीज से पहले म्यूजिक लॉन्च कर दिया गया था और हर किसी की जुबान पर फिल्म के गाने थे। इस फिल्म को सलमान खान और संजय दत्त की फिल्म साजन बनाने वाले मेकर्स ने बनाया था। गाने धूम मचा रहे थे। एक प्ले बॉय लड़के की कहानी थी। फिल्म रिलीज को तैयार थी। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि जिस फिल्म को शूट होने में सिर्फ 40 दिन लगे थे उसे रिलीज होने में 15 साल का समय लग गया।40 दिन में शूट हुई फिल्म को रिलीज होने में लगे 15 साल सैफ अली खान ने 1994 में एक फिल्म की शूटिंग की थी। इस फिल्म का नाम था सनम तेरी कसम। फिल्म को डायरेक्ट करने वाले लॉरेंस डिसूजा वहीं थे जिन्होंने सलमान खान की ...