गुमला, मई 24 -- कामडारा प्रतिनिधि। कामडारा थाना क्षेत्र के रामतोलया अंबाटोली निवासी जेम्स तोपनो को कामडारा पुलिस ने 40 दिन बाद रांची से सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। युवक के लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।जानकारी के अनुसार जेम्स तोपनो 14 अप्रैल को ट्रेन से लकड़ी बेचने के लिए रांची के शालीमार बाजार गया था। वहां से लौटने के दौरान हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद वह अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने हटिया रेलवे थाना और कामडारा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।मामले के बाद कामडारा पुलिस ने हटिया आरपीएफ के सहयोग से युवक की तलाश शुरू की। इसी दौरान उसे रांची स्टेशन क्षेत्र से सुरक्षित बरामद किया गया। रविवार को पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद य...