हमीरपुर, फरवरी 2 -- हमीरपुर, संवाददाता। राठ तहसील क्षेत्र के बिलरायां-पनवाड़ी मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-21) के किमी 400 में बेतवा नदी पर स्थित चिकासी (मोहाना) पुल वृहद मरम्मत कार्य के चलते 40 दिन तक बंद रहेगा। इस पुल की लोक निर्माण विभाग (निर्माण खण्ड-2) द्वारा पांच फरवरी से 16 मार्च तक की अवधि में मरम्मत की जाएगी। इस अवधि में पुल पर सभी तरह का यातायात बन्द रहेगा। लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड 2 के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि इस अवधि में जनपद जालौन/उरई जाने वाले वाहनों के लिए 2 वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध है। प्रथम मार्ग राठ में हमीरपुर राठ मार्ग (राज्य मार्ग सं0-42) के किमी 63 में स्थित इंगुई (धनौरी) से बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे द्वारा डकोर पर उतर कर जनपद जालौन/उरई को एवं द्वितीय मार्ग- बिलरायां-पनवाड़ी मार्ग के किमी 416 में स्थित गोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.