खगडि़या, अप्रैल 11 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के विभिन्न थानों द्वारा बीते 40 दिनों में चलाए गए अभियान के दौरान हत्या मामले में एक फरारी समेत 399 फरारियों व वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी राकेश कुमार ने शनिवार को बताया कि गत एक मार्च से 10 अप्रैल तक चलाए गए अभियान के दौरान हत्याकांड मामले में एक, डकैती मामले में एक, लूट मामले में पांच, एससी/एसटी मामले के तीन फरारी व अन्य मामलों के 384 फरारियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी को न्यायिक हिरासत भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि लगातार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.