उरई, मार्च 16 -- कुसमिलिया। 40 दिनों से बंद बेतवा नदी पर बना मुहाना चिकासी पुल आवागमन के लिए खुल गया है। जर्जर पुल की नए सिरे से मरम्मत के बाद सोमवार को दुपहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया। इससे आसपास करीब दो दर्जन गांवों के लोगों के अलावा राहगीरों को काफी सुविधा मिलेगी। अफसरों की मानें तो अभी यह सुविधा केवल दुपहिया वाहनों को दी गई है। आने वाले दिनों में बडे़ वाहनों के लिए भी रास्ता साफ हो जाएगा। दोबारा खुल गया है। इधर, जब क्षेत्रीय लोगों को यह खबर लगी तो उनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। उरई से राठ जाने के लिए लोगों को मुहाना पुल से गुजरना पड़ता था। वर्षों पुराना पुल ओवरलोडिंग की वजह से जर्जर हो गया था। अनहोनी की संभावना और लोगों की मांग पर शासन की पहल पर जिला प्रशासन ने पुल का निर्माण कराया। उसके लिए पांच फरवरी को पुल बंद कर दिया गया था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.