सिमडेगा, अप्रैल 16 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में इन दिनों भीषण गर्मी और तेज धूप ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। जिससे उमस भरी गर्मी ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। सुबह से ही तेज धूप और दोपहर में चल रही गर्म हवाओं एवं लू के कारण सड़कों में सन्नाटा जैसे हालात रहे। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलते नजर आए। इस भीषण गर्मी का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर देखने को मिल रहा है। तेज धूप और लू के संपर्क में आने से कई बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- कोडरमा में आने वाले दिनों में लू जैसे हालात के आसार, अभी से ही सड़कों पर सन्नाटा अभिभावकों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में बच्चों में चक्कर आना, उल्टी, सिर दर्द, तेज बुखार और शरीर में कमजोरी जैसी समस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.