संतकबीरनगर, अप्रैल 13 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। अप्रैल के पहले पखवारे में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है। कड़ाके की धूप लोगों को परेशान कर रही है। मौसम दस बजे के बाद से ही लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि सुबह और शाम के समय कार्यो को निपटाएं। दोपहर में घर के बाहर तभी, निकलें जब बहुत जरूरी हो।अप्रैल माह के प्रथम पखवारे में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। तापमान की तल्खी किसानों को डरा रही है। एक सप्ताह के अंदर फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है। दूसरी ओर बच्चों को स्कूल से लौटते समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम का कड़क होना और तेज पछुआ हवाओं ने मौसम का तल्ख कर दिया है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया और न्यूनतम तापमान...