40 डिग्री पारे में सुलग रहा उत्तराखंड, 240 हेक्टेयर से ज्यादा जंगल जले; 1 की मौत
देहरादून, मई 22 -- Uttarakhand Forest Fire: पारा 40 डिग्री तक पहुंचने के साथ ही उत्तराखंड के जंगल धधकने लगे हैं। चमोली में जंगल की आग की चपेट में आने से एक फायर वाचर की मौत हो गई। गुरुवार को एक ही दिन में पांच सौ से ज्यादा फायर अलर्ट फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया ने जारी किए। प्रदेश में अब तक 240 हेक्टेयर से ज्यादा जंगल जल चुके हैं। पिछले तीन-चार दिनों से तापमान बढ़ने के साथ गढ़वाल और कुमाऊं में जंगल जलने लगे हैं। गुरुवार सुबह छह बजे तक 310 फायर अलर्ट मिले। जबकि दोपहर में 172 अलर्ट दोबारा जारी हुए। प्रदेश में 31 जगह बड़ी वनाग्नि की घटनाओं के भी अलर्ट आए। अलर्ट के हिसाब से टिहरी और बागेश्वर में सबसे ज्यादा घटनाएं हुईं। वन विभाग सभी अलर्ट को मौके पर जाकर वेरिफाई कर रहा है। यह भी पढ़ें- केंद्र ने SC में ऐसा क्या कहा, उत्तराखंड की 21 बिजली परियोजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.