गिरडीह, जून 15 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में भीषण गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं। सोमवार सुबह से मौसम का मिजाज लोगों को परेशान करता रहा और तापमान चढ़कर 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरी ओर भीषण गर्मी में बिजली की कटौती ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दी। शहर को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। दोपहर बाद से धुआंधार बिजली की कटौती शहर की रौनक को बैरंग कर रही है। मौसम जानकारों की माने तो मंगलवार को भी इसी तरह मौसम गर्म रहेगा। तापमान एक डिग्री ओर ऊपर चढ़ सकता है। फिलहाल कहीं से बारिश की उम्मीद नहीं है। पशु-पक्षी भी भीषण गर्मी से बेहाल

गर्मी का प्रभाव सुबह से तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी का असर लगातार बढ़ता गया, जिससे दोपहर के समय सड़कों और ब...